हाथरस: सेक्सरिया स्कूल के बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक किशोर गंभीर रूप से हुआ घायल, राहगीरों ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती
सदर कोतवाली क्षेत्र के सेक्सरिया स्कूल के पास बाइक और स्कूटी की भिड़ंत में एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में किशोर को राहगीरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में घायल हुए किशोर का डॉक्टर द्वारा उपचार जारी है। सूचना पर घायल किशोर के परिजन भी पहुंच गए ।