हाथरस: गांव हाजीपुर में बच्चों के विवाद को लेकर परिजनों में हुई मारपीट दो महिला एवं एक युवती हुई घायल पुलिस ने कराया मेडिकल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर में बच्चों के विवाद को लेकर परिजनों के दो पक्ष आमने-सामने आ गये! जिससे कि उनमें जमकर मारपीट हो गई! दोनों ओर से चले लाठी डंडों में दो महिला एवं एक युवती घायल हो गई! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया! घायलों द्वारा थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है!