जगदीशपुर: शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर धनगाई थाना के पास चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, एसडीएम व एसडीपीओ रहे मौजूद
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जगदीशपुर अनुमंडल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शुक्रवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान आरा-मोहनियां फोरलेन पथ पर धनगाई थाना के पास बक्सर जिले से और आरा की ओर से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई। इस दौरान लोगों की गाड़ी की डिक्की एवं जरूरी कागजात की जांच हुई।