जगदीशपुर: वार्ड 3 में सेंट्रिंग मिस्त्री की हत्या के मामले में मृतक के पत्नी ने 5 लोगों विरुद्ध दिया आवेदन, 2 आरोपी हुए गिरफ्तार
वार्ड नंबर 3 में घर के दरवाजे पर बैठे सेंट्रिंग मिस्त्री मो. मुस्लिम की गला रेतकर हत्या करने के मामले में 5 लोगों के विरुद्ध जगदीशपुर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज। 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। मृतक की पत्नी के बयान पर भुकडी मियां, इरशाद, चाना मियां, डब्लू और मोहम्मद लाला को आरोपी बनाया गया है।