चैनपुर: शाहपुर में घर तोड़े जाने का आरोप, 20-25 परिवारों ने एसपी व भाकपा जिला सचिव से सुरक्षा की गुहार लगाई
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर स्थित गिनी मोहल्ला में कथित तौर पर घर में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी से परेशान 20 से 25 परिवारों ने रविवार दोपहर दो बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव सह डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व उम्मीदवार रुचिर कुमार तिवारी से उनके आवास पर मुलाकात कर जान-माल और संपत्ति की सुरक्षा की गुहार लगाई।