तेंदूखेड़ा: ग्राम हिनौती में प्राथमिक शिक्षक कोदू सिंह का विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित
तेंदूखेड़ा तेजगढ़ मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत हिनौती के प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान अध्यापक कोदू सिंह का आज रविवार की शाम 4 बजे विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संग्राम सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व मित्र मंडली मौजूद रही।