दतिया नगर: चिरईटोर माता मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, पुजारी पक्ष ने एसपी को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग की
चिरई टोर माता मंदिर परिसर की भूमि पर बिना अनुमति मूर्ति निर्माण किए जाने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई है। मंदिर पक्ष से जुड़े लोगों ने शुक्रवार दोपहर 02 बजे पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अवैध निर्माण रोकने और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोगों द्वारा राजस्व एवं मंदिर भूमि पर बिना शासन की अनुमति के अम्बेडकर की मूर्ति लगाई।