हुज़ूर: लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर मिलेगा अतिरिक्त राशि का उपहार: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Huzur, Bhopal | Jun 5, 2025 मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा जिले के मनगवां में महिला स्वसहायता समूह सशक्तिकरण सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। रीवा की धरती में बहनों का अभिनंदन करते हुए गर्व हो रहा है। बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना लगातार जारी रहेगी। रक्षाबंधन में बहनों को इस योजना से अतिरिक्त राशि दी जाएगी।