पालीगंज: पालीगंज में गणतंत्र दिवस पर सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में फहराया गया तिरंगा झंडा
Paliganj, Patna | Jan 26, 2026 पालीगंज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों व संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया। इस दौरान पालीगंज नगर पंचायत कार्यालय, पालीगंज थाना, सिगोड़ी थाना, ख़िरीमोर थाना, पियरपुरा थाना, पालीगंज अस्पताल समेत कई जगह पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सोमवार की सुबह 11:05 के करीब फहराया गया।