बागपत: प्रधान पद की तैयारी कर रहे भाजपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी
Baghpat, Bagpat | Oct 12, 2025 बागपत। सिंघवली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय गांव में प्रधान पद के चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मीडिया प्रभारी प्रशांत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव निवासी प्रशांत चौधरी शुक्रवार को किसी कार्य से बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के दो युवक उनके घर पहुंचे और माता-पिता से उनके बारे