लातेहार: लुहूरटांर ग्राम में नदी में अज्ञात महिला का शव बालू में गाड़ा मिला
अज्ञात महिला का शव गारू थाना क्षेत्र अंतर्गत लुहूरटांर ग्राम स्थित बहने वाली कोई नदी में बालू में गाड़ी हुई मिली। मामले की सूचना पर गारू थाना पुलिस शुक्रवार की सुबह 10 बजे शव को गाड़ी हुई बालू से निकलकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब लातेहार सदस्य अस्पताल आंतरिक परीक्षण के लिए भेजा। मामले पर गारु थाना प्रभारी पारसमणी ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है।