लातेहार: राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में कार्यशाला का आयोजन किया गया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में शुक्रवार की दोपहर करीब बारह बजे कार्यशाला का आयोजन किया गया।अध्यक्षता सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अवधेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनमानस को डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।