लातेहार: बाजार टांड़ से सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई, सांसद काली चरण सिंह हुए शामिल
राष्ट्रीय सुरक्षा लातेहार के तत्वाधान में शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा बाजार टांड़ से शुरू हुई।जो मेन रोड होते हुए समाहरणालय गेट पहुंचकर समाप्त हो गई।इस दौरान चतरा सांसद काली चरण सिंह मौजूद थे।मौके पर बड़ी संख्या मे लोग शामिल थे।