लातेहार: उपायुक्त ने स्कूल ऑफ एक्सीलेंस राजकीय कृत +2 बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में छात्र छात्राओं को दी जाने वाली विभिन्न सुविधओं व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का भ्रमण करते हुए परिसर में स्वच्छता विद्युत पेयजल आदि का जायजा लिया।