रैली से पहले एसएसपी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस नेता, एसएसपी को खोजते रहे गोदियाल
हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली से पहले प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एसएसपी कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने आरोप लगाया कि रैली में आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को पुलिस के निर्देश पर रोका जा रहा है।
इस दौरान कार्यालय में जमकर नोकझोंक हुई और अभद्र शब्द भी सुनाई दिए। गोदियाल एसएसपी मंजूनाथ टीसी को तलाशते हुए उनके कार्यालय के साथ टॉयलेट तक में झांकते नजर आए, लेकिन एसएसपी वहां मौजूद नहीं थे।