कोंडागांव: चरकई गांव के 50 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फरसगांव थाना पुलिस ने किया मर्ग कायम
कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चरकई खासपारा निवासी 50 वर्षीय मंगडू राम मरकाम ने अपने घर में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की रिपोर्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच कर रही है।