खातेगांव: स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में मंगलवार को खातेगांव नगर पूरी तरह से बंद रहा।
मंगलवार शाम 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में मंगलवार को खातेगांव नगर पूरी तरह से बंद रहा। दोपहर में व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने एकजुट होकर रैली निकाली और टोल प्लाजा पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की