खानपुर: खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध के कैचमेंट एरिया में बारिश के कारण बाँध में पानी की आवक शुरू हुई
खानपुर क्षेत्र के भीमसागर बाँध के कैचमेंट एरिया में बारिश के कारण बाँध में पानी की आवक शुरू हो गई। भीमसागर बाँध के अभियंता ने आज शुक्रवार को सुबह 9:00 के लगभग बताया कि मानसून के डेढ महीने बीत जाने के पश्चात कैचमेंट एरिया में बारिश होने के कारण बाँध में पानी की आवक आधा फीट बढ़कर 992 फिट हो चुकी है परंतु अभी भी बाँध अपनी भराव क्षमता से 20 फीट खाली है ।