शिवपुरी नगर: शिवपुरी में जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद, नपा में खुला कंट्रोल रूम, एक फोन पर दर्ज होगी शिकायत
शिवपुरी जिले में बढ़ती गर्मी और आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित जल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार शिवपुरी नगरपालिका क्षेत्र में नागरिकों की पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए एक विशेष कंट्रोल रूम का गठन किया गया है।