एकमा: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा और मेला आयोजित करने का निर्णय
Ekma, Saran | Apr 8, 2026 एकमा प्रखंड के चकमिरा गांव स्थित पोखरा पर बुधवार को सामाजिक चिंतक रामविचार मांझी की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा मेला सह जयंती समारोह आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई। मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।