टीकमगढ़: कांग्रेस कार्यालय:अल्पसंख्यक कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन, जिला अध्यक्ष पद के लिए होंगे आवेदन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय, टीकमगढ़ में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रभारी डॉ. खलील खान की मौजूदगी में अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए जाएंगे तथा उनसे संवाद किया जाएगा।