खेकड़ा: पाठशाला चौराहे के पास परचून की दुकान में चोरी के मामले में 2 बाल-अपचारी के खिलाफ कार्रवाई, बरामद हुईं सिगरेट, नकदी और बाइक
खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पाठशाला चौराहे के पास एक परचून की दुकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए 2 बाल-अपचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की नकदी, सिगरेट के बंडल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना 30 जून की देर रात को पा