चैनपुर: चैनपुर क्षेत्र में भाइयों की लंबी उम्र के लिए धूमधाम से मनाई गई अन्नकूट व गोवर्धन पूजा
चैनपुर क्षेत्र में मंगलवार को भाइयों की लंबी उम्र के लिए बहनों ने अन्नकूट व गोवर्धन पूजा धूमधाम से की। महिलाएं व युवतियां एकत्रित होकर गोबर से गोवर्धन बनाकर एवं उसे फूल माला, कुमकुम, अछत, चना, घरीला आदि से सजाकर तथा गीत गाकर पूरे विधि विधान से पर्व मनाया। यह पूजा क्षेत्र के सभी गांवों में धूमधाम से मनायी गयी।