शिकारपुर थाना से महज 200 कदम की दूरी पर गुरुवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के वाहन का शीशा तोड़ दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के समय एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह पास में ही किसी काम से गए थे। पुलिस वाहन को देखने के बावजूद दोनों पक्षों में मारपीट जारी रही।