झाझा: बोलबम के जयकारों से गूंजा झाझा, चरघरा, भलुआ से 300 से अधिक कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना
Jhajha, Jamui | Aug 9, 2026 सावन में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए चरघरा और भलुआ से रविवार को दोपहर 1 बजे 300 से अधिक महिला-पुरुष व बच्चों का कांवरिया जत्था सुल्तानगंज रवाना हुआ। चरघरा शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकली, जो बस स्टैंड, फांड़ी चौक व मुख्य बाजार होते हुए झाझा स्टेशन पहुंची। कांवरिए कंधे पर कांवर उठाए ‘बोल बम’ के जयकारे लगाते हुए भक्ति मे