प्रतापपुर: पोड़ी मोड़ में आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद चक्काजाम कर स्थायी समाधान की मांग की
प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत सिंघरा जंगल में बुधवार शाम हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत के बाद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने पोड़ी मोड़ पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने हाथियों के आतंक से स्थायी निजात दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों के विचरण से लोगों में दहशत का माहौल।