शाहजहांपुर: युवक ने दरोगा पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया, नोकझोंक का वीडियो हुआ वायरल; पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ख्वाजा फिरोज मोहल्ले में रविवार रात एक दरोगा और युवक के बीच विवाद का वीडियो सामने आया है। युवक ने दरोगा पर थप्पड़ मारने और कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, दरोगा ने आरोपों से इनकार करते हुए शिकायत करने की बात कही। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब आठ बजे एक