मधवापुर: मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली लड़की नहीं लौटी वापस
मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली लड़की वापस नहीं लौटी। पीड़िता के पिता ने अउरा गांव की दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसे खोजने की कोशिश की। लेकिन, सफलता नहीं मिलने पर थाने में शिकायत दर्ज करायी।