मधवापुर: केरबा नहर के पास से नहर किनारे संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव हुआ बरामद, जताई जा रही हत्या की आशंका
मधवापुर प्रखंड के साहरघाट थाना के केरबा समीप सोमवार को नहर किनारे के पास से संदेहास्पद स्थिति में एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के सिर पर जख्म के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक हरलाखी थाना के डिघिया निवासी पुलकित ठाकुर का 35 वर्षीय पुत्र राम सेवक ठाकुर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।