जहानाबाद: ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसपी ने इबादतगाहों का निरीक्षण किया, शुभकामनाएं दीं
ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं इबादतगाहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीपीओ घोषी, नगर थानाध्यक्ष समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। एसपी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेकर शुभकामनाएं दी।