राठ: राठ क्षेत्र के मुस्करा में सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की हुई मौत, पुत्री की शादी की खरीददारी करने आया था, मचा कोहराम
राठ क्षेत्र के मुस्करा कस्बा एवं मुस्करा थाना में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक के पास खड़े मामा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ मे खड़ा उसका भांजा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। मृतक व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी का सामान खरीदने के लिए मुस्करा कस्बा आया हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही मृतक व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया।