#पलिया/#लखीमपुर खीरी -
ग्राम पंचायत बेलाकलां के लोहरा गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया, तेंदुआ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था
#पलिया/#लखीमपुर खीरी - ग्राम पंचायत बेलाकलां के लोहरा गांव में ग्रामीणों ने एक तेंदुए को पकड़ लिया, तेंदुआ कई दिनों से इलाके में घूम रहा था और अब तक दो लोगों को घायल कर चुका था सुबह खेत में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, इसके बाद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बिना तेंदुए को नुकसान पहुंचाए उसे काबू में कर लिया ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को पहले ही कई बार सूचना दी गई थी, लेकिन समय पर कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी बनी रही घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है, पिंजरा भी मंगाया गया है और जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित तरीके से उसमें कैद कर जंगल में छोड़ा जाएगा⤵️