कासगंज: पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय पर की जनसुनवाई, बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे
गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। जहां पुलिस अधीक्षक ओ पी सिंह ने आने वाले फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का उचित गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।