भीलवाड़ा: हलेड़ में बिजली व्यवस्था चरमराई, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
भीलवाड़ा। ग्राम हलेड़ में लगातार बिगड़ती बिजली आपूर्ति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने अधीक्षण अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सुधार की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति में भारी अनियमितता बनी हुई है।