प्रतापगढ़: ढांढर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास ने पूतना वध और गोवर्धन पूजा की कथा का किया वर्णन
प्रतापगढ़ जनपद के ढांढर ग्राम में कमलाकांत तिवारी सपरिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक पूज्य गुरुदेव अवनीशधर द्विवेदी जी ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के पैदा होने के बाद कंस उसको मौत के घाट उतारने के लिए अपनी राज्य की सर्वाधिक बलवान राक्षसी पूतना को भेजता है। पूतना वेश बदलकर भ