रजपुर में गांजे का कथित अवैध कारोबार, लाटोरी पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कल्याणपुर में कथित तौर पर अवैध गांजे का कारोबार धड़ल्ले से संचालित होने की शिकायत सामने आ रही है। मामला लाटोरी चौकी क्षेत्र का है, जहां स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी होने के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। अब सवाल यह है कि आखिर इस कथित अवैध कारोबार पर कार्रवाई कब होगी?