पटोरी: मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पटोरी पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायालय भेजा
समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना पुलिस ने मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के इनायतपुर धमौन निवासी सुबोध राय के रूप में हुई है। उस पर मारपीट का आरोप था।