बहराइच: श्रावण माह के प्रथम सोमवार को डीएम व एसपी ने पौराणिक सिद्धनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ किया जलाभिषेक
श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह तथा जिले के अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरन्तर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते रहे। नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डीएम व एसपी ने पौराणिक सिद्धनाथ मन्दिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ किया जलाभिषेक।