बहराइच: गंभिरवा बाजार टेपरहा निवासी पीड़ित ने जिला अधिकारी कार्यालय में हल्का लेखपाल पर जबरन जमीन कब्जा करवाने का आरोप लगाया
रामगांव थाना क्षेत्र के गंभिरवा बाजार टेपरहा निवासी पीड़ित सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके क्षेत्र के हल्का लेखपाल द्वारा उसके नाम दर्ज जमीन पर जबरन अवैध तरीके से कब्जा करवाया जा रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने शिकायती पत्र देते हुए प्रकरण में उचित कार्यवाही करने और उसे न्याय दिलाए जाने की मांग की है।