खंडवा नगर: खंडवा में छोटी आबना नदी किनारे मिली अज्ञात युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी
खंडवा: नई अनाज मंडी के सामने राशि परिसर के पीछे बहने वाली छोटी आबना नदी के पास रविवार सुबह 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पदमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।