शराब की दुकान के सामने मिला व्यक्ति का शव, मौके पर पहुंचे CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार
ग्वालियर। हजीरा थाना क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी में यादव धर्मकांटे के पास बनी शराब की दुकान के सामने अरविंद रायठौर की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान अरविंद रायठौर, पिता लालाराम रायठौर, निवासी दुर्गापुरी कॉलोनी, यादव धर्मकांटे के पास, थाना हजीरा, ग्वालियर के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात कारणों के चलते अरविंद रायठौर की शराब की दुकान के सामने मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें अरविंद के शराब पीने की जानकारी थी, लेकिन उसकी मृत्यु कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इस बारे में उन्हें फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
घटना की सूचना मिलने पर CSP नागेंद्र सिंह सिकरवार भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल व्यक्ति की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
अब बड़ा सवाल यह है कि अरविंद रायठौर की मृत्यु किन परि�