मुरार: हॉकर्स जोन में फायरिंग करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, 24 घंटे में तोड़ी हेकड़ी
Morar, Gwalior | Aug 1, 2026 ग्वालियर के मुरार हॉकर्स जोन में शराब दुकान के बाहर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की हेकड़ी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर निकाल दी। शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस ने आरोपियों का उसी इलाके में जुलूस निकालकर घटनास्थल पर सीन रीक्रिएट कराया, जहां उन्होंने गोलियां चलाकर बाजार में खौफ फैलाया था।