उदवंत नगर: पियनिया से सटे खलिसा मोड़ से पुलिस ने कार सवार 4 अपराधियों को 2 पिस्टल व 13 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा
खलिसा मोड़ से उदवंतनगर पुलिस ने ब्रेज़ा कार पर सवार चार अपराधियो को नाकाबन्दी कर गिरफ्तार किया। तलासी के दौरान दो पिस्टल 13 जिंदा कारतूस एवम 2.125 केजी गांजा बरामदगी हुई। घटना की जानकारी भोजपुर एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। साथ ही जीरोमाइल पर बीते दिनों मे लगातार दो दिनों तक हुई गोलीबारी में भी चारो अपराधियो की संलिप्ता सामने आई।