उदवंत नगर: आरा सहार रोड पर नीलगाय को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के आरा सहार रोड पर नीलगाय को बचाने के चक्कर मे ट्रैक्टर चालक की मौत परिजनों में हाहाकार मृतक की पहचान पियनिया निवासी 20 वर्षीय विशाल पासवान के रूप में हुई। घटना की जानकारी पब्लिक ऐप से बातचीत के दौरान मृतक के चाचा लालबहादुर ने दिया। घटना की जानकारी पाते ही पुलिस पहुची व शव को उठाकर आरा सदर भेज दिया।मृतक छह भाई बहनों में तीसरा नम्बर था।