उदवंत नगर: ई किसान भवन उदवंतनगर में किसानों के बीच अनुदानित दर से मिलने वाला धान का बीज का वितरण शुरू
किसानों के बीच ई किसान भवन उदवंतनगर में अनुदानित दर से मिलने वाले धान का बीज वितरण शुरू कर दिया गया। किसानों को बीज लेने को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद सम्बंधित अधिकारियों द्वारा सत्यापन किये जाने के बाद किसानों को बीज प्राप्त होगा। बाजार से काफी कम कीमत पर बीज किसानों को सरकार के आदेशानुसार दिया जा रहा है।