उदवंत नगर: उदवंतनगर अंचल में पदस्थापित चार राजस्व कर्मियों को सीओ ने ट्रांसफर किया
सीओ ने प्रशासनिक, जनहित व जनता से प्राप्त शिकायतों और राजस्व कार्यों को गति देने के उद्देश्य से राजस्व कर्मचारियों का हल्का स्थानांतरण किया है। इनमें राजस्वकर्मी जगदीप कुमार को एकौना, अनिल कुमार पंत को उदवंतनगर, रवि कुमार को कुसुम्हां व एड़ौरा और मनोज कुमार को सोनपुरा हल्का का प्रभार लेने को कहा गया है। हल्का स्थानांतरण को लेकर सीओ ने आदेश जारी कर दिया है।