उदवंत नगर: ज्ञानचक गांव से अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा
उदवंतनगर थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को उदवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना की जानकारी भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया। आरोपी के विरुद्ध उदवंतनगर थाने में आर्म्स एक्ट मामले का केस दर्ज कर व्यक्ति की आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। आरोपी को पकड़ने में थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों का सहयोग था।