नदबई: नदबई में पुलिस ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग शिविर लगाया, आत्मरक्षा की तकनीक सिखाई
महिलाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस द्वारा पंचायत समिति नदबई परिसर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिस लाइन से आई महिला ट्रेनरों ने राजीविका एवं 'लखपति दीदी' योजना से जुड़ी महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रभावी और व्यावहारिक तरीके सिखाए।