बाघमारा/कतरास: मधुबन और खरखरी ओपी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर, महिला समूह के विरोध के बाद भी खनन जारी
मधुबन और खरखरी ओपी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है। महिला समूहों के विरोध के बावजूद मिट्टी माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी काट रहे हैं। स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का आरोप है। मिट्टी माफिया सरकारी और निजी जमीनों से मिट्टी काटकर ईंट भट्टों में भेज रहे हैं। इससे उपजाऊ जमीन नष्ट हो रही है और पर्यावरण पर खतरा है।