एफ़एसटी की टीम ने छापेमारी कर बंदरी ग्राम से जप्त की अवैध शराब
एफ़एसटी एवं पुलिस की टीम से मिली जानकारी के मुताबिक बड़वारा थाना क्षेत्र के बंदरी ग्राम में एफ़एसटी की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी। कि आरोपी राम प्रसाद कोल के घर पर अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। जानकारी के बाद मौके पर दबीश दी गई। जहां 95 पाव अवैध शराब बरामद हुई है। जिसे जप्त कर आरोपी राम प्रसाद के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।